Monday 10 September 2018

Making grapes from marble and carry bag. अंगूर कैसे बनाएँ।

Making grapes from marble and carry bag. अंगूर कैसे बनाएँ।  

Making grapes from marble and carry bag. अंगूर कैसे बनाएँ।
Making grapes from marble and carry bag. अंगूर कैसे बनाएँ।

By Govind kumar




नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग। दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम अंगूर बनाना
सिखायेगे। जी हाँ दोस्तों हम पॉलीथिन और कंचे का इस्तेमाल करके अंगूर बनायेगें। ये अंगूर घर की सजावट के लिए बहुत सुन्दर है इन्हें आप अपने कमरे में कहीं पर लटका सकते हैं। तो शुरू करते हैं।

अंगूर बनाने के लिए कुछ चीजो की आपको जरुरत होगी। ये चीजे आपको आपके घर में ही आसानी से मिल जायेगी। अगर कुछ न भी मिले तो तो आप इसे बाजार से खरीद सकते हैं। ये सारी चीजे आपको 20 रूपए के अंदर ही मिल जायेगी। आपको 20 रूपए में इतना सुन्दर और आकर्षक सजावट की चीज कही नहीं मिलेगी। हम काले अंगूर बनायेंगे। तो ये रही कुछ चीजे जो आपको अंगूर बनाने में लेनी होंगी।

आवश्यक सामग्री

  1. कंचे/ marbles
  2. काली पॉलीथिन/ झिल्ली/ black carry bag
  3. काला धागा/ black theard
  4. पत्तियां/ artificial lives
  5. एक लकड़ी की छोटी डाली/wood stick

जी हा दोस्तों तो ये कुछ चेज है जो आपको आपके घर पर ही मिल जायेगी अगर न मिले मिले तो आप बाजार से इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं। तो अब आपको बताते है की अंगूर कैसे बनायें। जैसा हमने आपको पहले ही बताया है की हम काले अंगूर बनायेगे तो इसीलिए हमने काली पन्नी का इस्तेमाल किया है। आप अगर चाहे तो आप हरे अंगूर भी बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की आप जिस भी पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं वो पारदर्शी नहीं होनी चाहिए और पॉलीथिन अच्छी वाली ही होनी चाहिये।

बनाने की विधि

तो दोस्तों अंगूर बनाने के लिए सबसे पहले तो हमें पॉलीथिन या कैरी बैग,झिल्ली, या आम भाषा में कहे तो पन्नी। तो पन्नी को लेकर इसमें एक कंचे की गोली डाले। कंचे को पन्नी के एक कोने में हाथ से पकड़ कर उसमे धागे से कसकर बांध दें। अब अंगूर के सबसे नीचे का दान बना है।

इसी तरह से दूसरा कंचा लेकर उसे पॉलीथिन के अंदर डालकर पहले वाले कंचे के बगल में धागे से बांध दें। ध्यान रहे की धागे को तोड़े ना। सिर्फ एक ही धागे की सहायता से एक एक करके आप सरे कंचे एक के ऊपर एक करके बांध दें। जिस तरह असली अंगूर का गुच्छा होता है ठीक उसी तरह आपको भी बनाना है। आप अपने हिसाब से कंचो का उपयोग करे। आपको जितना बड़ा अंगूर का गुच्छा बनाना है आप उतना बड़ा गुच्छा बना लीजिये।

उसके बाद आप लकड़ी की डाल लेकर उसमे अंगूर के गुच्छे को उसमे बांध दीजिये। और फिर लकड़ी की डाल में पत्तियां लगा दीजिये।

तो दोस्तों हमारे अंगूर तैयार हो गए है आपके घर की शोभा बढ़ाने के लिए।

आपको ये अंगूर कई लगे आप हमें जरूर बताएं।

धन्यवाद् !

0 comments: