Wednesday, 20 February 2019

Gas cylinder me aag lag jaye to karna chahiye.

Gas cylinder me aag lag jaye to karna chahiye.

Gas cylinder me aag lag jaye to karna chahiye.
Gas cylinder me aag lag jaye to karna chahiye.


Hello friends. दोस्तों आज कल हमारे यहाँ लगभग हर घर में गैस सिलिंडर है। क्योंकि दोस्तों गैस पर खाना बनाना बेहद सुरक्षित और प्रदुषण मुक्त होता है। गैस से खाना जल्दी और कम समय में बन जाता है। ये खासतौर पर महिलाओ के लिए वरदान की तरह है।

दोस्तों हमारे भारत में 1 मई 2016 से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का आरम्भ हुआ जिससे घर घर में नए गैस कनेक्शन मुफ़्त में किये गए। इस तरह से  भारत के हर घर में आज गैस सिलिंडर है और गैस पर ही खाना बनता है। और प्रदूषण भी नहीं होता।

रसोई में LPG gas का सुरक्षित उपयोग किस प्रकार करना चाहिए।

यूँ तो दोस्तों गैस चूल्हे पर खाना बनाना बहुत आसान है परंतु आपको बहुत सारे सावधानी बरतने की भी जरुरत होती है। आपको कुछ सुरक्षा जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही बहुत बड़ा हादसा में बदल सकती है। यहाँ कुछ ध्यान में रखने की बाते हैं कृपया इन्हें ध्यान कर लें।

  1. Lpg gas cylinder हमेशा Authorised dealer से ही खरीदना चाहिए।
  2. Gas cylinder की delivery लेते समय कंपनी की सील जरूर जाँचे। अगर सील खुली हो तो उसे बिल्कुल न स्वीकार करे।
  3. गैस सिलेंडर की सेफ्टी कैप जाँचे ।
  4. गैस सिलेंडर लेते समय लीकेज जरुर जाँचे। सिलेंडर लीक होने पर तुरंत वापस करें।
  5. समय समय पर गैस सिलिंडर की मेंटेनेंस भी कराते रहना चाहिए।
  6. पुराने और कटे पाइप और पुराने regulator का इस्तेमाल न करें
  7. केवल isi mark वाले रेगुलेटर और पाइप का ही इस्तेमाल करें।
  8. लीकेज जाचने के लिए आप साबुन के पाने का इस्तेमाल करें।
  9. यदि कोई भी पार्ट आपको थोडा सा भी ख़राब होने का संदेह है तो तुरंत अपने गैस एजेंसी पर संपर्क करें।
  10. काम न होने पर रेगुलेटर को बंद अवश्य कर दें। और लंबे समय तक इस्तेमाल ना होने पर रेगुलेटर को निकाल दें।
  11. गैस सिलेंडर के पास कोई भी ज्वलनशील वास्तु नहीं रखनी चाहिए।

दोस्तों ज्यादातर हादसे खाना बनाते समय गैस लीक होने से होते हैं। यदि लीकेज से आज लग जाये तो आपको क्या करना चाहिए।

Lpg gas cylinder में आग लग जाये तो क्या करना चाहिए।

  1. दोस्तों सबसे पहली बात आपको घबराना नहीं चाहिए।
  2. गैस सिलेंडर को गीले और थोड़े मोठे कपडे से चारों तरफ से कसकर लपेट देना चाहिए। जिससे ऑक्सीजन ख़त्म हो जाने पर आग बुझ जायेगी।
  3. यदि कपडा न मिले तो आप किसी प्लास्टिक की बाल्टी से कस कर ढक देना चाहिए।
  4. यदि आग पाइप में लगी है तो भी उसपर गीला कपडा लपेटना चाहिए।
  5. और किसी तरह से गैस सिलेंडर को खली जगह पर ले जाना चाहिए।
  6. आग काबू न होने पर रहत कर्मी को तुरंत बुलाना चाहिए।

0 comments: